राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने सिविल सेवकों को सराहा

Published On

नई दिल्ली। हर वर्ष 21 अप्रैल को भारतीय लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन सबसे पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय लोक सेवा आयो के पहले दल को ‘स्टील फ्रेम आॅफ इंडिया’ के नाम से सम्बोधित किया था। इस मौके पर पहला कार्यक्रम 21 अप्रैल 2006 को नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित किया था। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने भारतीय लोक सेवा दिवस ट्वीट कर कहा- #NationalCivilServicesDay पर, आइए उन सिविल सेवकों की सराहना करें जो सुशासन और नागरिक केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं और सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए चुनौतियों से पार पाते हैं। शुभकामनाएं

भारतीय लोक सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • हर वर्ष 21 अप्रैल को भारतीय लोक सेवा दिवस मनाया जाता हैे इस दिन सबसे पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय लोक सेवा आयोग के पहले दल को स्टील फ्रेम आॅफ इंडिया के नाम से संबोधित किया था।
  • इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना हैे इसके अलावा आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और कैसे अपनी कारण क्षमता बढ़ाई जाए, इस बात पर चर्चा होती हैे।
  • इस दिन कुछ चुनिंदा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है।
  • अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts