हरियाणा में अब मास्टर करेंगे शराबियों की गिनती

Published On
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में पढ़ाने के अलावा दूसरे कार्यों में व्यस्त रखे जाने वाले प्रदेश के शिक्षकों को शराबियों की गिनती करने का जिम्मा भी सौंप दिया गया है। एक मास्टर को कम से कम चालीस शराबियों की जानकारी देनी होगी। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट में देते हुए कहा-‘‘अंधेर नगरी-चौपट राजा, यही है…..भाजपा-जजपा का बैंड बाजा।’’ अब स्कूल मास्टर चालीस शराबियों की गिनती करेंगे, मास्टर ही शराबियों व नशेड़ियों की सूची बनाएंगे, तो फिर बच्चों को कब पढ़ाएंगे और सिखाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ जिला शिक्षा अधिकारी करनाल द्वारा जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र की प्रति भी लगाई हुई है, जिसमें यह जानकारी भेजने को कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts