पूज्य सतगुरु जी ने उठाया है अब बीडा…
Published On
पूज्य गुरु जी की बात तुम अब मान जाओ
देश दुनिया के युवाओं तुम अब जाग जाओ।

पूज्य सतगुरु जी ने उठाया है अब बीडा,
DEPTH मुहिम से खत्म करना है नशे रूपी कीड़ा।
देश के नौजवानों को सावधान किया है,
नशे रूपी दैत्य को चीरने का आह्वान किया है।

नशा हर तरह से देश के नौजवानों के लिए बेहद घातक है,
उनकी, समाज व देश की तरक्की में बड़ा बाधक है।
ए नौजवानों! गुरूजी की सीख को गर अपनाओगे
रामनाम से जुड़ पूज्य गुरु जी का आशीर्वाद पाओगे
नशे बुराइयों से तुम बच जाओगे
जीवन में खुशियों का उजाला तुम लाओगे।

आत्मबल के बल पर बुरे कर्मों से तौबा कर पाओगे
समाज व देश को तरक्की की राह दिखाओगे।
खुशहाल जीवन जीने का तौफा तुम पा जाओगे।
बृजेश कुमार इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक, रूडकी (हरिद्वार)
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।