‘सास’ सुधा मूर्ति को पद्म भूषण मिला तो खुश हुए ब्रिटिश पीएम सुनक, लिखा- ‘गर्व का दिन’

Published On

नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान की बात है। सुधा मूर्ति (72) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में यह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में अक्षता भी मौजूद थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां सुधा मूर्ति और पिता नारायण मूर्ति के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया। अक्षता के पति और ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने अपनी पत्नी की पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘गर्व का दिन।’ नारायण मूर्ति इंफोसिस के को-फाउंडर हैं।

मां को सम्मानित किए जाने के बाद गुरुवार को अक्ष मूर्ति ने ट्वीट किया, “कल मैंने अपनी मां को भारत के राष्ट्रपति से पद्म भूषण प्राप्त करते हुए गर्व के साथ देखा।” उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से लेकर कहानी कहने तक की अपनी मां की असाधारण यात्रा पर विचार किया, लेकिन उनके धर्मार्थ और परोपकारी प्रयासों ने मुझे सबसे अधिक प्रेरित किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts