उत्तराखंड परिवहन की बस में मोबाइल फटने से यात्री की मौत

Published On

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड परिवहन डिपो की दिल्ली से पौड़ी जा रही बस में रविवार सुबह एक यात्री की मोबाइल फोन पर बात करते समय अचानक मोबाइल फटने से मौत हो गयी। कोटद्वार के पुलिस यातायात निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि राज्य परिवहन निगम की कोटद्वार डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-4229 आज सुबह लगभग पांच बजे स्थानीय बस अड्डे से नौ यात्रियों को लेकर पौड़ी के लिए रवाना हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि करीब पांच बजकर 45 मिनट पर जब बस दुगड्डा से गुमखाल की ओर जा रही थी इसी दौरान भादालिखाल के समीप बस में तेज विस्फोट हुआ।

बस चालक सुनील कुमार ने बस रोक कर देखा की बस की आखिरी खिड़की पर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हालत में पड़ा हुआ था। बस की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। सिंह ने बताया कि बस चालक की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया, जहाँ चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थलीसैण के ग्राम कोटा (चोपराकोट) निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बस में मौजूद यात्रियों के मुताबिक युवक फोन पर बात कर रहा था उसी दौरान तेज विस्फोटों और युवक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts