तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल का फेरबदल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों का फेरबदल किये गए। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकिशन माथुर ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके को मणिपुर का दायित्व सौंपा गया है और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी बी हरिचरण को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:– महंगाई आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी पी राधाकृष्णन को झारखंड, शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद्र कटारिया को असम और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एल गणेशन (मणिपुर) को नगालैंड, फागू चौहान (बिहार) को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (हिमाचल प्रदेश) को बिहार, रमेश बैस (झारखंड) को महाराष्ट्र, ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (अरुणाचल प्रदेश) को लद्दाख के उपराज्यपाल बनाया गया है। ये नियुक्तियां राज्यपालों के पदभार ग्रहण की तिथि के साथ ही प्रभावी होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts