प्रियंका के वाराणसी ‘रोड शो’ की तैयारियों पर सोनिया की नजर

Published On

वाराणसी (एजेंसी)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी के एल शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी में 15 मई को आयोजित ‘रोड शो’ की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को यहां पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समजावादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) गठबंधन उम्मीदवार शालिनी यादव समेत 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। श्रीमती यादव नमांकन से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुई थीं। सत्रवीं लोक सभा के लिए अंतिम चरण में 19 मई को वाराणसी समेत पूर्वांचल के 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts