Rahul Gandhi: पिता राजीव गांधी की 79वीं जन्मतिथि को राहुल ने बनाया यादगार

Published On

राहुल ने बाइक से किया लद्दाख से पैंगोंग तक का सफर | Rahul Gandhi

लद्दाख(सच कहूँ न्यूज)। राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की 79वीं जन्मतिथि को यादगार बनाने के लिए शनिवार को राइडर लुक में नजर आए। वे लद्दाख के दौरे पर हैं। बाइक द्वारा राहुल गांधी लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने रास्ते के कुछ फोटो भी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। फेसबुक पोस्ट डालकर उन्होंने लिखा- ‘पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में। मेरे पिता कहते थे, ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।’ Rahul Gandhi

राहुल ने बताया कि वे 27 जून को दिल्ली के करोल बाग में मैकेनिक्स से मिले थे। उसको उन्होंने बताया था कि वे बाइक से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं। उनके पास बाइक है, लेकिन वो पड़ी है, क्योंकि सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते। 9 जुलाई को राहुल ने इस बातचीत का वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया था। Rahul Gandhi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के सभी संस्थानों में अपने लोग भर रहा है। यह बात राहुल गांधी ने शुक्रवार को लद्दाख दौरे के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस भाजपा की ही देन है, वही सब कुछ चला रही है। देश को 1947 में आजादी मिली और ये आजादी बनी रहे ये सुनिश्चित करने के लिए संविधान है। संविधान लागू करने के लिए ऐसे संस्थानों को स्थापित करना चाहिए, जो संविधान के विजन को सपोर्ट करते हों। भाजपा और आरएसएस सभी संस्थानों में अपने लोगों तैनाती कर रहे हैं। Rahul Gandhi

यह भी पढ़ें:– जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार

About The Author

Related Posts