अगस्त-सितंबर में वर्षा का औसत से 94-106 प्रतिशत रहने का अनुमान: भारतीय मौसम विभाग

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में वर्ष 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम की दूसरी छमाही (अगस्त-सितंबर) में वर्षा दीर्घकालिक औसत के 94-106 प्रतिशत होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बयान में कहा कि पश्चिम तट, पश्चिम मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर और इससे अधिक वर्षा होने का अनुमान है। पश्चिम तट के कई भागों और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने का अनुमान है। अगस्त 2022 के दौरान पूर्व मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अनेक भागों में तथा उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों और पश्चिम के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष भागों में अधिकतम तापमान समान्य या इससे नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिम के अनेक भागों, पश्चिम मध्य और दक्षिण भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य और इससे नीचे रहने का अनुमान है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts