श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नाम होगा

Published On

लोकसभा में पीएम मोदी ने किया ऐलान |

बोले-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप तैयार की योजना

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रामजन्मभूमि से जुड़ा मुद्दा मेरे दिल के बहुत करीब है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वृहद योजना तैयार की जा रही है। वे लोकसभा में बजट सत्र 2020 के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने राम मंदिर से जुडे न्यास (Ram temple trust) का भी ऐलान कर दिया। मोदी ने कहा कि ट्रस्ट का नाम- श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। और यह इससे जुड़े सभी फैसले लेने में स्वतंत्र होगी।

‘सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत’

पीएम ने जानकारी दी कि अयोध्या में अधिग्रहित 67 एकड़ जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को दी गई है। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया था। इसने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह, एक बैठक में, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं।

कोर्ट ने ये दिया था फैसला

  • 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले देते हुए एक सदी से अधिक पुराना मामला सुलझाया था।
  • अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
  • साथ में पवित्र नगरी में मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया।
  • विवादित 2.77 एकड़ जमीन अब केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी।
  • जो इसे सरकार द्वारा बनाए जाने वाले ट्रस्ट को सौंपेंगे।
  • केन्द्र को मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने के दिए थे निर्देश।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts