आग लगने से कच्चा घर राख में तब्दील

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के अंतर्गत खलंतु बामनोल गांव में एक कच्चे मकान में रविवार की रात भीषण आग लग जाने से घर राख में तब्दील हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है मामला

एसडीएमए ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बालक राम के कच्चे मकान में आग लग गई जिससे घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग रविवार शाम सात बजे लगी थी बाद में स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है। आग से 7.20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts