रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज

Published On

कोर्ट ने कहा-उनके खिलाफ प्रथम-दृष्टया साक्ष्य उपलब्ध है

मुंबई (एजेंसी)। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेज (एनडीपीएस) की विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी (ड्रग एंगल) के मामले में रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। विशेष अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद रिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष अदालत ने रिया की जमानत याचिका को यह कहते हुए मंजूरी देने से इंकार कर दिया कि उनके खिलाफ प्रथम-दृष्टया साक्ष्य उपलब्ध है और मामले की जांच भी जारी है। विशेष न्यायाधीश जी एन गौरव ने सुनवाई के दौरान रिया की ओर से पेश 16 पृष्ठों वाले उस इकबालिया बयान का अध्ययन किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा रिया के साथ अब तक की पूछताछ से संबंधित दस्तावेजों का भी अध्ययन किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts