Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया बड़ा हमला, मचा हड़कंप
Published On
कीव (एजेंसी)। यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूस की ओर से शुक्रवार तड़के कीव पर किये गये ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर लिखा कि घायल हुए लोगों में से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हमले में कई आवासीय इमारतों के साथ-साथ हीटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका सेवाएँ नुकसान की प्रकृति का पता लगाने और हीटिंग आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।