बर्मिंघम के एक ब्लड सेंटर ने किया पूज्य गुरु जी व सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद
बर्मिंघम की साध-संगत ने किया 8 यूनिट रक्तदान
Published On
Birmingham Blood Donation Camp: बर्मिंघम (इंग्लैंड)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में इंग्लैंड के ब्लॉक बर्मिंघम की साध संगत ने बर्मिंघम के एन.एच.एस. ब्लड सेंटर में रक्तदान कैंप लगाया, जिसमें 8 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर ब्लड सेंटर के स्टाफ सदस्यों ने सेवादारों के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया और अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर रक्तदान करते हुए सेवादार व एक साझा तस्वीर में सेवादार। Birmingham News
