Jharkhand: झारखंड के दो जिलों में छात्र सहित दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published On

Two Bodies Found in Jharkhand: धनबाद/जमशेदपुर। झारखंड के दो अलग-अलग जिलों से बुधवार को दो युवकों के शव बरामद होने की खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एक मामला धनबाद जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। धनबाद के मोहुलबनी क्षेत्र के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू कुमार महतो के रूप में हुई है, जो सिंदरी कॉलेज में बी.ए. द्वितीय वर्ष का छात्र था। Jharkhand News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे ओबी डंप के पास स्थित जंगल में टहलने गए थे। वहीं पर उन्होंने शव को पेड़ से लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजू के परिजनों ने बताया कि वह सुबह शौच के लिए निकला था, जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। परिजन आत्महत्या की आशंका से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है।

जमशेदपुर: शिव मंदिर के पास कुएं से मिला शव

उधर, जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको मोड़ स्थित शिव मंदिर के समीप एक सार्वजनिक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वरुण कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो बिहार के सीवान जिले का निवासी था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ व्यक्ति स्नान के लिए जब कुएं पर पहुंचे, तब उन्होंने पानी में तैरता शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय सहायता से शव को बाहर निकाला। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। Jharkhand News

Death Case in Odisha hospital: मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप – गल…

About The Author

Related Posts