शाह सतनाम जी अलौकिक धाम लाकड़ियां में बजा रामनाम का डंका

Published On

जरूरतमंदों को गर्म कम्बल व राशन वितरित

लाकड़ियां । पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के 104 वें पावन अवतार माह के उपलक्ष में 15 जनवरी रविवार को शाह सतनाम जी अलौकिक धाम लाकड़ियां, कच्छ (गुजरात) में अवतार माह का भंडारा मनाया गया। नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान गुरुयश गाने के साथ-साथ पूज्य गुरुजी द्वारा चलाई गई डेप्थ मुहिम के तहत क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए उपस्थित लोगों ने नशा न करने का संकल्प भी किया।

Shah-Satnam-Ji-Alokik-Dham

बेहद उत्साह के साथ आयोजित इस नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए साध-संगत द्वारा 50 अति जरूरतमंद लोगों को गर्म कम्बल व 20 अति जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन भी वितरित किया गया। नामचर्चा में मौजूद साध-संगत ने अपने सतगुरु के परोपकारों का तहदिल शुकराना कर पावन वचनों पर चलते रहने व मानवता की सेवा करते रहने का संकल्प भी लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts