Patiala News: गुरुद्वारा साहिब में महिला को मारी गोली, जानिए क्यों

Published On

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पटियाला में रविवार रात करीब (Patiala News) 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में नियम तोड़ने पर एक महिला की गोली (shot dead in Patiala) मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर की है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा साहिब के अंदर जलाशय के किनारे शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल बताया जा रहा है।

जब उसने शराब पीना बंद किया तो उसने अटेंडेंट पर हमला कर दिया | Patiala News

प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक, शराब पीने से लड़की को मना किया, तो उसने बोतल तोड़ दी और परिचारक के हाथ पर वार कर दिया। इसी बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुद्वारे के मैनेंजर लड़की से पूछताछ कर रहे थे तभी एक राहगीर ने पिस्तौल निकाली और उस पर चार गोलियां दाग दीं। जिससे लड़की की मौत हो गई।

फायरिंग में एक श्रद्धालु भी घायल | shot dead in Patiala

पुलिस ने आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी निवासी अर्बन एस्टेट पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और रोजाना गुरुद्वारा साहिब जाता था। फायरिंग में श्रद्धालु सागर मल्होत्रा ​​भी घायल हो गया है। जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटियाला के एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा- 35-40 साल की उम्र की महिला, गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास बैठ कर शराब पी रही थी। महिला श्रद्धालुओं व अन्य ने देखा कि वह सरोवर के पास गलत काम कर रही है तो उसे रोकने के लिए वे सभी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर के पास ले गए।

जब श्रद्धालु मैनेजर के कमरे के पास लेकर गए तो आरोपी ने 5 गोलियां मारी। 3-4 गोलियां महिला को लगी और एक गोली सेवादार सागर को लगी। सागर खतरे से बाहर है। पटियाला पुलिस ने तुरंत आरोपी निर्मलजीत को अरेस्ट कर लिया और रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया।

महिला का जो एड्रेस मिला है, वह पीजी का है। अब वह 2-3 वर्षाेंं से वहां नहीं रहती। महिला का कोई पारिवारिक सदस्य सामने नहीं आया। जांच में महिला से आदर्श नशा छुड़ाओ केंद्र फैक्ट्री एरिया पटियाला की एक पर्ची मिली। वहां से जांच करने पर पता चला कि इस महिला को अल्कोहल एडिक्शन थी। डॉक्टर ने लिखा है कि वह डिप्रेशन में थी, इसके मूड स्विंग होते थे। इसकी और गहराई से जांच करेंगे।

About The Author

Related Posts