सोनिया गांधी फिर कोरोना संक्रमित

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस (कोविड-19) से फिर संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘सोनिया गांधी का कोविड-19 परीक्षण आज पॉजिटिव आया, वह सरकार द्वारा जारी दिशानिदेर्शों के अनुसार आईसोलेशन में रहेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती गांधी जून की शुरूआत में ही कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। इससे संबंधित परेशानियों के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देश में 1.20 लाख से कम हुयी कोरोना रोगियों की संख्या

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या में 4271 की गिरावट आई। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.20 लाख से नीचे आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह शनिवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 7 करोड़ 71 लाख 62 हजार 98 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 15 हजार 815 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 19 हजार 264 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.27 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.36 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 20 हजार 18 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल 4 करोड़ 35 लाख 93 हजार 112 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में लाख 62 हजार 802 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 99 लाख 242 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts