उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं व बारिश के आसार

Published On

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। यहां रात तक तेज हवाएं (Strong Winds and Rain) चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में तो तेज बारिश शुरू भी हो गई है। इसका कारण चक्रवाती तूफान ‘असानी’ है। चक्रवात उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग चक्रवात पर नजर बनाए हुए है। विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र में ड्यूटी ऑफिसर कुमार ने यह जानकारी दी है।

चक्रवात के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारी से मध्यम बारिश (Strong Winds and Rain) हुई थी। इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइटों को कैंसिल किया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट ने भी 10 फ्लाइटें कैंसिल की हैं। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts