देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 12 हजार से नीचे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 11,558 हो गयी तथा इस दौरान 954 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,08,788 पर पहुंच गई। वहीं, देशभर में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतकों का आंकड़ा 5,21,751 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक देश में एक अरब 86 करोड़ 51 लाख 53 हजार 593 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 65 हजार 118 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत और दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 190 मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 1,262 हो गयी। इस दौरान 269 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18 40,611 हो गयी तथा इसी अवधि में दो मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,160 पहुंच गया। केरल में एक भी मामला सामने नहीं आने की वजह से इसकी संख्या 2,982 पर बरकरार है। वहीं, इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,65,037 पर स्थिर है और मृतकों का आंकड़ा भी 68,402 स्थिर है। कर्नाटक में नये मामले सामने नहीं आने से सक्रिय मामलों की संख्या 1,483 पर स्थिर है। इस दौरान 45 मरीजों के स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,04,775 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts