सहारनपुर में पैरामेडिकल छात्र का शव फांसी से लटका मिला

Published On

सहारनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज के एक छात्र का शव संदिग्ध  हालत में फांसी पर लटका मिला। छात्र के परिजनों  ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने बुधवार को यहां बताया कि 20 वर्षीय सचिन पंवार पैरामेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका शव मंगलवार रात कॉलेज के छात्रावास के कर्मचारियों के दफ्तर में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। भटनागर ने बताया कि छात्र ने मौत से पहले करीब 22 मिनट तक किसी से मोबाइल पर बातचीत की थी।

छात्र के पिता बृजेश पंवार ने बताया कि उनके बेटे ने रात करीब सवा आठ बजे फोन किया था। उसने बताया था कि बैंक से 20 हजार रुपये निकाले हैं और होली पर घर आयेगा। पंवार के अनुसार उनके बेटे के शव के दोनों पैर मफलर से बंधे थे, शरीर पर चोट के कई निशान थे और पंजों से खून बह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज संचालक एसएस राणा ने बेटे की हत्या कराई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज के ही एक और छात्र का शव फांसी पर लटका मिला था। उसके भी परिजनों ने कॉलेज संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts