दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट

Published On
नयी दिल्ली l राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी आई है और यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 08:30 बजे तक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर, उत्तर, पूर्व और दक्षिण पूर्व दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में अगले दो घंटों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने के आसार है। सुबह 0830 बजे तक सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts