तेलंगाना में लॉरी की टक्कर से तीन लोगों की मौत, दो घायल

Published On

सूर्यापेट (एजेंसी)

तेलंगाना में सूर्यापेट जिले के गरिडेपल्ली मंडल में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार लॉरी के सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार देने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार लॉरी ने सम्मक्का सरक्का होटल के पास सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

वे लाेग किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए मिट्टी लेने जा रहे थे। मृतकों की पहचान एम. यंकम्मा, धनम्मा और मत्तम्मा के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि घायलाें को हुजूरनगर एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts