मुठभेड़ में दो वदीर्धारी नक्सली ढेर

Published On

कांकेर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ की कांकेर जिला पुलिस ने आज सुबह नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में दो वदीर्धारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने बंदूकें जब्त की हैं। पुलिस ने कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना जताई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने बताया कि कई नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की सूचना पर ताड़ोकी थाने से आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त पर रवाना की गयी थी।

इसी दौरान मुरनार के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की तलाशी के दौरान जवानों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। साथ ही मौके से दो एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और 315 बोर की एक बंदूक भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मौके से मिले हथियारों से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि और भी नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं, लेकिन नक्सली उन्हें अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts