बदरीनाथ मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, 5 की मौत

Published On

देहरादून। उत्तराखण्ड में रविवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर धाम के कपाट खुलने पर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गया। वाहन सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि तोता घाटी के पास एक कार मारुति इग्निस गहरी खाई में गिरने की सूचना पर ब्यासी से रेसक्यू टीम घटनास्थल पर गई है। उन्होंने टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नीरज चौहान के हवाले से बताया कि उक्त वाहन में 5 लोग सवार थे। सभी मृतक हैं। टीम द्वारा एक शव को रोड हेड पर लाया जा चुका है। शेष 4 शवों को भी खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू कार्य जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts