सेवादारों ने माता को मिलाया परिजनों से

Published On

जैतसर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा से जुड़े श्रीविजयनगर के एक सेवादार ने 15 अप्रैल को एक बुजुर्ग माता जिसका नाम राम बाई है जो की अपने घर का रास्ता भूल गई थी और 3-4 दिनों से इधर-उधर भटक रही थी। बुजुर्ग माता के गले ने डेरा सच्चा सौदा का इन्सां वाला लॉकेट डाला हुआ था जिसको देख कर लोगो ने श्री विजयनगर के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार को सूचित किया। फिर सेवादार द्वारा माता की संभाल की गई। घड़साना में लाकर माता को उनके पुत्र सुरजीत सिंह और पोती अंजू रानी को सौंपा। परिवार व माता ने सेवादारों और डेरा सच्चा सौदा और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts