Bihar CM News: बिहार में सम्राट चौधरी बनेंगे सीएम या नीतीश कुमार जानिये अब तक क्या हुआ…

Published On

पटना (एजेंसी)। Bihar CM News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है। चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे। भाजपा विधायक दल की आयोजित आज की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमनंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं ने उपस्थित विधायकों को धन्यवाद दिया तथा शीर्ष नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया। Bihar CM News

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में बिहार विधानसभा में गठबंधन का नेता और भावी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन होगा। उसके बाद राजग विधायक दल के नेता राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-  हनुमान वाटिका के पास लगाई जा रही कूड़े में आग, प्रदूषण बन रहा लोगो के लिए मुसीबत……. प्रशासन बेफ़िक्र

About The Author

Related Posts