करंट से महिला की मौत

Published On

शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के कलारबाग बस्ती में रहने वाली एक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशा जाटव (30) कल अपने घर में टिल्लू पंप से पानी भरते समय भीग गई थी। वह गीले हाथों से पंप का प्लग निकालने गयी और करंट की चपेट में आ गयी। उसे जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts