Yoga Day 2024: दिल्ली के हर हिस्से में हुआ योगाभ्यास

Published On

Yoga Day 2024: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह अनेक स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। केंद्रीय मंत्रालयों‌ और विभागों, स्वायत्त संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों ने गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने योगाभ्यास के लिए नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद, दिल्ली विकास प्राधिकरण तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ करार किया था।

Yoga Day 2024
Yoga Day 2024

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़‌ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ ने सुबह योगाभ्यास किया और लोगों को शुभकामनाएं देते हुए योग संदेश दिया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अन्य नेताओं ने अलग-अलग स्थान पर योग आयोजनों का नेतृत्व किया। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल तथा अन्य स्थानों पर भी योगाभ्यास के लिए लोगों की एकत्र होने की सूचना है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह योगाभ्यास किया।

About The Author

Related Posts