पाकिस्तान में सिंधु नदी में वैन गिरने से 17 की मौत

Published On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक वैन के सिंधु नदी में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी है। रिपोर्टाें के मुताबिक यह हादसा सोमवार को पनीबा इलाके के पास उस वक्त हुआ, जब एक परिवार के 16 सदस्यों को लेकर जा रहे वैन के चालक ने तीखे मोड़ के दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। निजी तौर पर वाहन किराये पर लेकर यह परिवार चिलास से रावलपिंडी जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वाहन पर चालक समेत सभी 17 लोगों की मौत हो गयी।

अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला का शव नदी के किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों ने अन्य यात्रियों और वैन का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। बचावकर्मी वैन को बाहर निकालने में सफल रहे लेकिन उसके अंदर कोई यात्री या उसका शव नहीं पाया गया। राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। गत 31 मई को, उसी प्रांत में यारखून नदी में एक पुल की सुरक्षा रेलिंग से टकराने के बाद एक जीप के गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts