यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी

Published On

कीव (एजेंसी)। यूक्रेन के किरोवोह्राद, पोल्टावा, चकार्सी और खार्किव क्षेत्रों में स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद हवाई हमले के सायरन बजाए गए है। यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के आॅनलाइन मानचित्र में दिखाया गया है कि शनिवार रात को लगभग नौ बजकर 11 मिनट पर चेतावनी जारी की गई थी। इससे पहले रात में यूक्रेन-नियंत्रित जापोरीजिÞ्हया क्षेत्र के हिस्सों के साथ-साथ यूक्रेन के मायकोलाइव, ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस के क्षेत्रों और यूक्रेन नियंत्रित खेरसॉन क्षेत्र के हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

क्या है मामला

इससे पहले शनिवार को पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी। यूक्रेन के डीटीईके के अनुसार कीव, ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस में आपातकालीन शटडाउन लागू किए गए थे। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पूरी तरह कार्यात्मक और स्थिर है। क्रीमिया पुल पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद , 10 अक्टूबर से रूस द्वारा यूक्रेन के बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दिसंबर में कहा था कि इस समय देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को 100 प्रतिशत तक बहाल करना असंभव है। यही कारण है कि यूक्रेन के अधिकांश शहरों और जिलों में निर्धारित बिजली बंद हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts