चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष की सैर

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। चीनी अंतरिक्ष यात्री लियू बोमिंग और टैंग होंगबो ने रविवार को पहली बार चीन के तियांगोंग कक्षीय स्टेशन के कोर केबिन से बाहर निकलकर अंतरिक्ष में सैर की। सीसीटीवी जरिए हुए लाइव प्रसारण में दिखाई दिया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री तियान्हे कोर मॉड्यूल से एक रोबोटिक आर्म स्थापित करने के लिए बाहर निकले। इस रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल बाकी स्टेशन को जोड़ने के लिए किया जाएगा। इस दौरान कमांडर नी हाइशेंग कोर केबिन में ही थे।

उल्लेखनीय है कि चीन का शेनझोउ-12 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान तियानहे कोर मॉड्यूल के साथ तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जून में चीन के तियांगोंग कक्षीय स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा था। शेनझोउ-12 चालक दल के दो सदस्यों ने रविवार को पहली बार अंतरिक्ष में सैर किया। गत 13 वर्षों में यह पहला मौका है, जब चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts