वैक्सीनेशन का डर दूर करने को आगे आए डेरा श्रद्धालु
Published On
- नरवाना की साध-संगत ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
- युवाओं में दिखा भारी उत्साह
- मास्क लगाने, और वैक्सीनेशन के लिए आमजन को किया जागरूक
- वैक्सीन ही कोरोना से बचाव : राकेश इन्सां
नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को हिसार रोड़ स्थित डेरा सच्चा सौदा के नरवाना नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें साध संगत द्वारा कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया। नागरिक अस्पताल से स्वास्थय विभाग की टीम ने साध-संगत को वैक्सीन लगाई। ब्लॉक भंगीदास राकेश इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर वैक्सीन कैंप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु कोविड वैक्सीनैशन जरुरी है। उन्होंने कहा कि साध-संगत मास्क बांटने, वैक्सीन लगवाने के लिए भी आमजन को जागरूक कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।