भूकंप के झटकों से हिला न्यूजीलैंड

Published On

सुनीमी का बढ़ा खतरा

  • तटीय इलाकों को खाली करने के आदेश
  • लोगों में भय का माहौल

विलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटकों के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं प्रशांत महासागर में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यूजीलैंड, न्यू कैलेडोनिया और वानुअतु के तटीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को ऊँचे स्थानों पर भेजा गया। हालांकि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटकों के बाद नूमी में चेतावनी के तौर पर सायरन बजाया गया। अधिकारियों ने भय के माहौल के बीच लोगों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। अधिकारियों के अनुसार लगभग 10 फीट ऊंची लहरें फ्रांसीसी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता एलेक्जेंडर रोसिग्नॉल ने सार्वजनिक रेडियो के हवाले से कहा कि सभी लोग समुद्र तट के क्षेत्रों से तुरंत बाहर निकल जाएं और बच्चों को स्कूलों में न भेजें।

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के हिस्सों में 8.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले उसी क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.4 और 7.3 तीव्रता के झटके महसूस किए जा चुके थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक न्यूजीलैंड तट से 1000 किलोमीटर दूर सुबह 8.28 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केन्द्र जिस्बॉर्न शहर से लगभग 178 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटे हैं, जो निरंतर घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेटें जहां ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेटों के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेटें टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

भूकंप का केन्द्र उस स्थान को कहा जाता है कि जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन अधिक होता है। कंपन की आवृत्ति जैसे-जैसे दूर जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता चला जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी. के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts