तूफान के कारण केंटकी में आपातकाल घोषित

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने केंटकी में प्रचंड तूफान के कारण कई लोगों की जान जाने के बाद आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि आज राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन जूनियर ने घोषणा की कि केंटकी में आपात स्थिति बनी हुई है और 10 दिसंबर से शुरू प्रचंड तूफान, तेज हवाओं, बाढ़ एवं बवंडर से उत्पन्न आपातकालीन स्थितियों के कारण बचाव प्रयासों को जारी रखने के लिए संघीय सहायता का आदेश दिया है।

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने तड़के आपातकाल की स्थिति की घोषणा की और राज्य में तूफान के प्रकोप के कारण राष्ट्रपति बाइडेन से संघीय सहायता की मांग की। बेशियर ने बताया कि तूफान के कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इससे मेफील्ड शहर विशेष रूप से सबसे अधिक प्रभावित है। इस बवंडर के कारण एक मोमबत्ती निर्माण कारखाने के अंदर 100 से अधिक लोग फंस गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts