जापान में बाढ़, 10.20 लाख लोग मुसीबत में

Published On

सरकार ने सुरक्षित जगहों का पहुंचाने के दिए आदेश

टोक्यो (एजेंसी)। जापान में प्रशासन ने भारी बारिश के कारण देश के चार दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों से 10.23 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। एन.एच.के. न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, नागासाकी और हिरोशिमा प्रान्तों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले गई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts