इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसी, 5 लोगों की मौत, 70 लापता

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक सोने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग लापता हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख दातू पामुसु तोम्बोलोटुटु ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारिगी माउंटोंग जिले के बुरंगा गांव में सोने की खदान धंसने से 5 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग लापता हो गये। उन्होंने कहा कि हमें पांच शव मिले हैं और कई परिवारों ने अपने सदस्यों के लापता होने की रिपोर्ट दी है। कुल 70 लोग लापता हैं। उनमें से कई जमीन के नीचे दबे हो सकते हैं। तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts