अमेरिकी कोलोनियल पाइपलाइन हमले का जिम्मेदार हैकर रूस में गिरफ्तार

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में पिछले साल र्इंधन कंपनी कोलोनियल पाइपलाइन पर हमले में रेविल हैकिंग समूह के एक आरोपी हैकर को रूस में गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कोलोनियल पाइपलाइन पर हमले के लिए जिम्मेदार था। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के दौरान कहा कि हम समझते हैं कि आज गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक पिछले वसंत में कोलोनियल पाइपलाइन के खिलाफ हमले के लिए जिम्मेदार था। मैं क्रेमलिन के उद्देश्यों के लिए कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन हम इन प्रारंभिक कार्रवाई से प्रसन्न हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कंपनी कोलोनियल पाइपलाइन से प्रतिदिन 25 लाख बैरल तेल जाता है। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के राज्यों में डीजल, गैस और जेट र्इंधन की 45 फीसदी आपूर्ति इसी पाइपलाइन से होती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts