मलेशिया में भूस्खलन, 13 की मौत, राहत बचाव जारी

Published On

कुआलालंपुर (एजेंसी)। मलेशिया के सेलांगोर राज्य में शुक्रवार को भूस्खलन में तेरह लोगों की मौत हो गयी और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकानले के लिए बचाव एवं राहत दल युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। इस बीच ने 60 लोगों को बचा लिया गया। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि वह आज मौके का दौरा करेंगे। इब्राहिम ने सभी संबंधित सरकारी निकायों को व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान और बचाव कार्य जारी रखने का आदेश दिया है।

क्षेत्र में एक लोकप्रिय कैंपिंग स्थल पर भूस्खलन हुआ

मलेशियाई राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ के अनुसार स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग फंस गये। स्थानीय मीडिया ने विभाग प्रमुख नोराजम खमीस के हवाले से बताया कि क्षेत्र में एक लोकप्रिय कैंपिंग स्थल पर भूस्खलन हुआ। स्थानीय समयानुसार 2:24 बजे घटना के संबंध में सूचना प्राप्त करने के बाद, अग्निशामकों ने लगभग 3:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचना शुरू किया।

60 लोगों को बचाया

नोराजम ने कहा कि 60 लोगों को बचा लिया गया है, और शेष लोगों के लिए खोज और बचाव के प्रयास चल रहे हैं। माना जाता है कि वे अभी भी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। कम से कम 12 टीमें जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि करीब 100 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार वर्तमान में, के -9 ट्रैकर डॉग यूनिट, सेंटोसा, अम्पांग, पांडन, कोटा आंगरिक, कजांग दान अंडालस फायर एंड रेस्क्यू स्टेशनों से आपातकालीन चिकित्सा बचाव सेवा, और विशेष सामरिक अभियान और बचाव अभियान की सहायता से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में देश पूर्वोत्तर मानसून की चपेट में है। मानसून नवंबर से मार्च तक रहता है। सेलांगोर सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts