ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ से 204 की मौत

Published On

साओ पाउलो (एजेंसी)। ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मी भूस्खलन की चपेट में आए पीड़ितों की तलाश में कीचड़ और मलबे की खुदाई का काम निरंतर कर रहे हैं, लेकिन अभी भी 51 लोग लापता हैं। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में तूफान के कारण बुधवार को खोज और बचाव के प्रयासों को रोक दिया गया था। उल्लेखनीय है कि रियो डी जनेरियो से 68 किलोमीटी दूर स्थित शहर पेट्रोपोलिस में 15 फरवरी को भारी बारिश हुई, जिसके बाद 50 से अधिक भूस्खलन हुए और बाढ़ आई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts