चीन के एक रेस्तरां में विस्फोट, एक की मौत, 13 घायल
Published On
चांग्शा (एजेंसी)। मध्य चीन में हुनान प्रांत के चांग्शा क्षेत्र में स्थिति राइस नूडल रेस्तरां में बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रचार विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के लिए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय अग्निशमन, सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया विभाग की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुयी हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।