3 साल बाद मिले पीएम Modi और Jinping

Published On

बाली में G20 के रात्रि भोज में मोदी, जिनपिंग की मुलाकात | G20 Summit

बाली (एजेंसी)। इंडोनेशिया के बाली में चल रहे G20 सम्मेलन (G20 Summit) में मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुयी जिसमें दोनों ने खड़े-खड़े हाथ मिलाया और कुछ बातचीत की। इस मुलाकात के बारे में तत्काल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। जी-20 समूह में शामिल राजनेताओं के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रात्रिभोज का आयोजन किया था जिसमें मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुयी। रात्रिभोज की एक फुटेज में दोनों नेता आमने-सामने खड़े होकर बात करते हुए दिख रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रात्रिभोज का आयोजन किया था जिसमें मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुयी। रात्रिभोज की एक फुटेज में दोनों नेता आमने-सामने खड़े होकर बात करते हुए दिख रहे हैं।

G20 Summit

अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से भेंट की मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत अमेरिका रणनीतिक साझेदारी विशेष रूप से भविष्योन्मुखी क्रिटिकल एवं नवोदित प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा आदि के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वाड और आई2यू2 समूहों में घनिष्ठ सहयोग पर भी संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय घटनाओं के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बिडेन का भारत अमेरिका साझेदारी को निरंतर समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जी 20 समूह की भारत के अध्यक्षीय कार्यकाल में अमेरिका का समर्थन एवं सहयोग मिलता रहेगा।

2014 के बाद का भारत है, अलग भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि कर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश अभूतपूर्व लक्ष्यों को लेकर अप्रत्याशित गति से काम करते हुए विश्व की एक नयी शक्ति के रूप में उभर रहा है। बाली में चल रहे जी20 समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये मोदी ने यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अपनी आजादी के लिए अमृत काल में विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है और भारत के इस लक्ष्य में पूरी दुनिया की भलाई की अवधारणा भी जोड़ी गयी है। मोदी ने कहा कि 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में फर्क है, ‘यह फर्क मोदी नहीं, स्पीड (कार्य करने की गति) और स्केल (काम करने का पैमाना) है। उन्होंने कहा कि भारत अब छोटे लक्ष्य नहीं रखता।

आज का भारत अप्रत्याशित गति और पैमाने पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी सरकार के विशेष अभियान के दौरान खोले गए 32 करोड़ जनधन खातों का जिक्र करते हुए कहा कि यह अमेरिका की कुल आबादी के बराबर है और इसी तरह तीन करोड़ मुफ्त घर दिए गए हैं जो आस्ट्रेलिया के हर नागरिक की घर की जरुरत को पूरा करने के बराबर है। इस दौरान भारत ने जितना बड़ा हाईवे विकसित किया है वह धरती के डेढ़ चक्कर के बराबर है। आयुष्मान भारत में जितने लोगों को पांच लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गयी है वह यूरोप की आबादी से अधिक है। भारत ने जितने कोविड वैक्सीन डोज मुफ्त वह यूरोप और अमेरिका की आबादी के ढाई गुने के बराबर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts