रूस और बेलारूस ने शुरू किया सैन्य अभ्यास ‘संबद्ध संकल्प-2022’

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। रूस और बेलारूस ने बेलारूसी सैन्य रेंज पर संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘संबंध संकल्प-2022’ शुरू किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 10 फरवरी को यूनियन स्टेट (रूस और बेलारूस के संयुक्त संगठन) के प्रतिक्रिया बलों के परीक्षण के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में बेलारूस गणराज्य में ‘संबंध संकल्प-2022’ संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य बाहरी आक्रमण को रोकना और उनका सामना करना, आतंकवाद का मुकाबला करना और यूनियन स्टेट के हितों की रक्षा करने करना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts