ब्राजील में मूसलाधार बारिश से 94 लोगों की मौत

Published On

ब्यूनस आयर्स। ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई हैै। बुधवार को इससे पहले की मीडिया रिपोर्ट में पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 71 लोगों मारे जाने और कम से कम 54 घर नष्ट होने की रिपोर्ट थी। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई है। ब्राजील के समाचार पोर्टल जी1 के अनुसार नागरिक सुरक्षा सेवा ने 24 लोगों को बचाया, जबकि 35 अन्य लापता हैं। उल्लेखनीय है कि ब्राजील में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस बाढ़ पीड़ितों की सहायता का जिम्मा सौंपा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts