हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एनएचएम कर्मचा...

    एनएचएम कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

    NHM, Employees, Strike

    8वें दिन में पहुंची हड़ताल, सरकार नहीं ले रही सुध

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों ने आठ वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। मंगलवार को कर्मियों द्वारा एक दिवसिय सांकेतिक भूख हड़ताल की गईं। जिसमें जिला प्रधान मंजुरेखा, संजय सलाहकार, डॉ महेश सैनी, राधेश्याम, सुरेश भूख हड़ताल पर रहे। मंजुरेखा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मांगे न माने जाने के विरोध में आज हम भूख हड़ताल पर है। भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को चेताया गया कि सरकार हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी करे। अब हम झुकने वाले नहीं है।

    आज 11 बजे मंच के माध्यम से एनएचएम कर्मचारी की मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम कार्यक्रम के माध्यम से फेसबुक सोशल मिडिया के माध्यम से लाइव होकर अपनी मांग रूपी संदेश दिया। आज सिविल हस्पताल झज्जर से कर्मियों ने थाली बजाकर मुख्य चोको से होते हुए बीकानेर चौक तक रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सचिव राजेन्द्र जुलाना, जिला प्रधान जयपाल, सीटू प्रधान रामचन्द्र यादव,मेकेनिकल यूनियन प्रधान विष्णु दत्त, कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा से राजेश, आम आदमी पार्टी जयचन्द नंबरदार, उमराव सिंह यादव व अन्य नेताओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।