हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब करोड़ों की हेर...

    करोड़ों की हेरोइन सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

    Nigerian Man, Arrested, Drugs, Smuggler, Punjab

    जगरावां (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस के नशे खिलाफ चलाए अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब जगरावां पुलिस ने एक नाइजीरियन तस्कर की निशानदेही पर करोड़ों की हेरोइन बरामद की।

    प्रैस कांफ्रैंस दौरान जालंधर जोन के आईजी अर्पित शुक्ला, लुधियाना रेंज के डीआईजी युरिन्दर सिंह हेयर, एसएसपी सुरजीत सिंह सहित अन्य पुलिस आधिकारियों ने बताया कि दो नाईजीरियन नागरिक सलैस्टन और सैंडे जोकि पंजाब में दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई करते थे, को गिरफ्तार कर उनसे 2 किलो हेरोइन बरामद कर थाना दाखां में मामला दर्ज किया है।

    हेरोइन की स्पलाई जेलों में बैठे अपने साथियों की मदद से करते थे

    तस्करों ने पूछताछ दौरान माना था कि वह हेरोइन की स्पलाई जेलों में बैठे अपने साथियों की मदद से करते थे। नाइजीनियर तस्कर जेल में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में थे। वह जेल में ही हेरोइन के ग्राहक तलाशते है और फिर दिल्ली बैठे अपने साथियों को हेरोइन की खेप पंजाब भेजने के लिए आर्डर दे देता है। जो तय जगह पर खेप पहुंचा देते हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।