हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 2617 पहुंची

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 33 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद यह संख्या बढकर शुक्रवार को 2617 पहुंच गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में छह ,अजमेर 11, चित्तौडगढ में सात, कोटा में सात, जोधपुर एवं राजसमंद मेे एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 161, अलवर में नौ, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 111, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ में 26, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 12, डूंगरपुर में छह हनुमानगढ में 11, जयपुर में 913, जैसलमेर में 35, झालावाड 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 511, करौली में तीन, कोटा में 204, नागौर में 118,, पाली मे 12, प्रतापगढ में दो, राजसमंद दो, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे छह, टोंक में 134, उदयपुर में आठ पाॅजिटिव मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख तीन हजार 704 सैंपल लिए जिसमें से 2617 पाॅजिटिव 96 हजार 325 नेगेटिव तथा चार हजार 7662 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।