कार में बंद हुई 5 साल की जुड़वां बच्चियां, दम घुटने से मौत

Published On

गुड़गांव। समर वेकेशन के लिए दादा-दादी के पास आई दो जुड़वां बच्चियों की कार में बंद होने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कार के गेट का लीवर काम नहीं कर रहा था। बच्चियां गेट खोलकर अंदर तो चली गईं, लेकिन बाहर नहीं निकल सकीं। घटना गुडग़ांव के जमालपुर की है। यहां के रहने वाले गोविंद सिंह आर्मी में हैं और इन दिनों मेरठ में तैनात हैं। गोविंद की दो जुड़वां बेटियां हैं। इनकी उम्र पांच साल और नाम हर्षा और हर्षिता हैं।

कार में मिली बेहोश

  • बच्चियां कार में बेहोश मिलीं। वे बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
  • फैमिली वालों के मुताबिक कार के दरवाजे का लीवर खराब था। यह बाहर से तो आसानी से खुल जाता है, लेकिन अंदर से खुलने में परेशानी आती है।
  • बच्चियों ने इसे बंद तो कर लिया, लेकिन वे इसे खोल ना सकीं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts