शाह बोले, MP में सिंधिया-कमलनाथ नहीं जीतने चाहिए

Published On

भोपाल: अमित शाह ने शिवराज कैबिनेट के सदस्यों की बैठक में शुक्रवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश सभी 29 सीटें जीतनी हैं। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य और कमलनाथ को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देना है। कांग्रेस के ये दोनों ही नेता हमारे विधायकों से तालमेल कर जीत जाते हैं। शाह ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी है। उन्होंने यह दावा 172 लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर कही। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीएम चाहेंगे तो मैं उनके नाम बता दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार में वे मंत्री नहीं बनेंगे, संगठन के लिए ही काम करेंगे।

खुलकर बोलें सांसद-विधायक, नहीं कटेगा किसी का टिकट

सांसदों और विधायकों की बैठक में अमित शाह के सामने खुलकर सरकार और संगठन के बीच तालमेल न होने की कलई खुल गई। संगठन पदाधिकारियों के सामने जब सांसद- विधायकों ने बोलने में कुछ संकोच किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि खुलकर बोलो…टिकट नहीं कटेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts