मणिपुर में भूकंप के झटके, चेकपोस्ट का टावर गिरा

Published On

तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2, 10 लोग घायल

नई दिल्‍ली: मणिपुर में आज तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र इम्फाल से करीब 14 किलोमीटर दूर थोउबल जिले में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

भारत-म्यांमार सीमा पर बुधवार शाम आए भूकंप से अब तक बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मणिपुर में 10 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप के वक्त बाइक चला रहे दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए, जबकि पुलिस चेकपोस्ट का एक टावर इसमें ढह गया।

मणिपुर में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts